News Bhadas 4 India
Delhi News

दिल्ली में 11 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 11 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एहतियातन 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास (एंट्री-एग्जिट) की सुविधा अगली सूचना तक बंद कर दी है। हालांकि कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।

इन 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

DMRC के अनुसार निम्नलिखित मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं:

  • जनपथ
  • पटेल चौक
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • राजीव चौक
  • सेवा तीर्थ
  • मंडी हाउस
  • लोक कल्याण मार्ग
  • आईएनए
  • चावड़ी बाजार
  • नई दिल्ली
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग

इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली, आईएनए और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी गई है। यानी यात्री लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है।ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों को जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कनॉट प्लेस, टॉल्स्टॉय मार्ग और आसपास के इलाकों से बचने की सलाह दी है। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने की अपील की गई है।

Related posts

Delhi NCR Weather Today: Heavy Rain Alert, Strong Winds Expected

bhadas4india

Priyanka Gandhi Raihan Vadra Exhibition Controversy: Congress Leader Raises Questions Over Freedom of Expression

bhadas4india

Haridwar Rail Services: 3 New Train Services Approved, CM Dhami Thanks PM Modi

bhadas4india

Leave a Comment