News Bhadas 4 India
TrendingStatesUttar Pradesh

Noida Drain Rescue: Man Jumps Into Drain After Quarrel With Wife, Overnight Search Operation

नोएडा: पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा युवक, रातभर चला रेस्क्यू; सुबह मिला शव

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 29 वर्षीय युवक रवि के नाले में कूदने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस, फायर सर्विस और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे युवक का शव बरामद किया गया।

पत्नी से शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, रवि का अपनी पत्नी से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद रवि गुस्से में घर से निकल गया। इसके बाद वह सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा और नाले में छलांग लगा दी।

रवि की पत्नी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। डायल-112 के जरिए सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 की पुलिस टीम और फायर सर्विस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।

एटा का रहने वाला था रवि

पुलिस के अनुसार, रवि की उम्र 29 साल थी। वह मूल रूप से एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के जैनपुरा गांव का रहने वाला था और फिलहाल गौतमबुद्ध नगर के हरौला इलाके में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

नाले में पानी का बहाव और गंदगी होने के कारण युवक की तलाश में बचाव टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने नाले में उतरकर खोज अभियान शुरू किया। बाद में ऑपरेशन में NDRF और SDRF की टीमों को भी शामिल किया गया। पुलिस और बचाव दलों ने आसपास के हिस्सों में भी तलाश की।

कई घंटे तक चले अभियान के बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे रवि का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना सेक्टर-39 प्रभारी डीपी शुक्ला के अनुसार, पुलिस को डायल-112 के जरिए युवक के नाले में कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक के नाले में कूदने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Uttarakhand BJP Assembly Elections 2027: BL Santosh to Guide Assembly In-Charges

bhadas4india

Meerut Husband Wife Car: दूसरी महिला के साथ पति को देखकर पत्नी ने किया विरोध, बोनट पर लटकी

bhadas4india

Salman Khan 10 Ka Dum: नेगेटिव छवि से परेशान थे सलमान, पिता सलीम खान की सलाह ने बदली जिंदगी

bhadas4india

Leave a Comment