News Bhadas 4 India
States

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में बोले सुधांश पंत, गांव तक सड़क पहुंचने पर सीएम धामी का जताया आभार

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में सुधांश पंत ने की सीएम धामी की तारीफ, प्रसून जोशी ने कविता से बताया उत्तराखंड का उदय

देहरादून। प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके प्रवासी उत्तराखंडियों ने प्रदेश के विकास और अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव को लेकर विचार साझा किए। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने अपने पैतृक गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। वहीं, प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कविता के माध्यम से उत्तराखंड की विकास यात्रा और नई पीढ़ी के आत्मविश्वास को प्रस्तुत किया।

सम्मेलन में शामिल अतिथियों ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रवासी उत्तराखंडी भी अपनी जन्मभूमि के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।

पैतृक गांव तक सड़क पहुंचने पर सुधांश पंत ने जताया आभार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन केवल भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम नहीं है, बल्कि राज्य के विकास को गति देने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास किया है।

अपना उदाहरण देते हुए सुधांश पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से पिथौरागढ़ स्थित उनके पैतृक गांव तक तीन साल पहले सड़क पहुंच गई थी। इसके बाद अब वह अपने करीब 120 साल पुराने पैतृक आवास की मरम्मत और पुनर्निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जन्मभूमि हम सभी के लिए स्वर्ग के समान है। यही वजह है कि वह सेवानिवृत्ति के बाद अपना समय अपनी जन्मभूमि को समर्पित करना चाहते हैं।

प्रसून जोशी ने कविता से पेश की उत्तराखंड की विकास यात्रा

प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की अपनी बोली और भाषा पर भले ही पहले की पीढ़ी जितनी पकड़ न हो, लेकिन अपनी पहचान को लेकर उनमें पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास है।

उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड के लोग जरूरत पड़ने पर ही अपनी पहचान जाहिर करते थे, लेकिन आज की युवा पीढ़ी अपनी पहचान और संस्कृति को लेकर गर्व महसूस करती है। युवाओं में यह आत्मविश्वास विकसित करने के लिए उन्होंने उत्तराखंड सरकार की सराहना की।

इस अवसर पर प्रसून जोशी ने अपनी कविता के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया।

उन्होंने सुनाया,

“ये उत्तराखंड का उदय है, उदय में एक लय है,
ये मस्तक गर्व का है, यहां न कोई भय है,
ये उत्तराखंड का उदय है…”

उनकी कविता ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और विकास की भावना को प्रभावशाली तरीके से सामने रखा।

तेजी से विकसित हो रहा है उत्तराखंड: मोहन सिंह बिष्ट

दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि भले ही सभी लोगों की कर्मभूमि अलग-अलग स्थानों पर हो, लेकिन इस बात का गर्व हमेशा रहेगा कि उत्तराखंड उनकी जन्मभूमि है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश-विदेश में अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।

उत्तराखंड के युवा प्रतिभा के धनी: चित्रांशी रावत

अभिनेत्री चित्रांशी रावत ने उत्तराखंड के लोगों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पहाड़ के लोगों में जितनी सरलता होती है, उतनी ही जीवटता और संघर्ष करने की क्षमता भी होती है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ का व्यक्ति दुनिया में कहीं भी रहे, लेकिन अपने भीतर के पहाड़ और अपनी जड़ों को हमेशा जीवित रखता है।

चित्रांशी रावत ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें सही अवसर और मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

प्रवासियों ने जताई जन्मभूमि से जुड़ने की इच्छा

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में सामने आए विचारों से स्पष्ट हुआ कि देश और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे उत्तराखंडी अपनी जन्मभूमि और पैतृक गांवों से जुड़े रहना चाहते हैं। प्रवासियों ने राज्य के विकास की सराहना करते हुए उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय प्रतिभाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की भावना व्यक्त की।

Related posts

India vs New Zealand Series 2026: Sunil Gavaskar Warns Team India About Weather Conditions

bhadas4india

Bengal BJP Manish Shukla Murder Case: Kaustav Bagchi Questions Arjun Singh Over Sharing Stage With Accused

bhadas4india

India vs New Zealand 4th T20 2026: Eden Park Sold Out, 40,000 Fans Expecte

bhadas4india

Leave a Comment