News Bhadas 4 India
States

Charkhi Dadri Double Murder: Couple Killed Over Land Dispute in Haryana

चरखी दादरी में जमीन विवाद को लेकर दंपती की हत्या, बड़े भाई और उसके परिवार पर आरोप

काकड़ौली हट्टी गांव में खेत स्थित मकान के आंगन में मिले पति-पत्नी के शव, वारदात के बाद से आरोपी परिवार फरार; पुलिस ने जिले में जारी किया अलर्ट।

चरखी दादरी/बाढड़ा: हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल के गांव काकड़ौली हट्टी में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों की लाठी-डंडों से पीटकर जान लेने का आरोप मृतक के बड़े भाई और उसके परिवार के सदस्यों पर लगा है। वारदात के बाद से आरोपी परिवार अपने मकान पर ताला लगाकर फरार बताया जा रहा है।

आंगन में पड़े मिले पति-पत्नी के शव

जानकारी के अनुसार, काकड़ौली हट्टी निवासी किसान जगमाल सिंह खेतों में मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शमशेर और छोटा बेटा सुंदर सिंह अपने-अपने परिवारों के साथ खेत स्थित मकान में रहते थे।

शनिवार को आसपास के लोगों ने सुंदर सिंह और उनकी पत्नी के शव मकान के आंगन में पड़े देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतक सुंदर सिंह के बड़े भाई शमशेर और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। हालांकि, वारदात की वास्तविक वजह और घटनाक्रम का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके की जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

मकान पर ताला लगाकर फरार हुआ आरोपी परिवार

घटना के बाद से मृतक का बड़ा भाई और उसके परिवार के सदस्य घर से गायब बताए जा रहे हैं। आरोप है कि परिवार मकान पर ताला लगाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

सफेद ऑल्टो कार से फरार होने की आशंका

दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपियों की तलाश के लिए 20 से अधिक पुलिस नाकों पर जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी परिवार सफेद रंग की ऑल्टो कार में फरार हुआ है। कार का नंबर भी पुलिस को मिल चुका है।

पुलिस संभावित ठिकानों और रास्तों पर जांच कर रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

Sharad Pawar Hospitalized: PM Modi Calls NCP (SP) Chief to Ask About Health

bhadas4india

BCCI Ranji Trophy Selection Policy Under Question as India A Tours Clash

bhadas4india

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Listens to Public Grievances, Releases ‘Dhany Dhany Dhami Ji’ Song

bhadas4india

Leave a Comment