News Bhadas 4 India
TrendingSports

Kapil Pokhariya Asian Games 2026: CM Dhami Meets Bronze Medalist Boxer

Asian Games 2026 में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

खटीमा, 5 अक्टूबर। एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कपिल पोखरिया ने नगला तराई, खटीमा स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की।

कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपिल पोखरिया को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं द्वारा खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और समर्पण से अन्य युवा भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कपिल पोखरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई शुभकामनाओं और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

Yogi Adityanath Women Empowerment: CM Highlights Mission Shakti on Navratri

bhadas4india

Firozabad Statue Immersion Accident: Speeding Car Kills 4 During Tesu Jhenjhi Visarjan in UP

bhadas4india

Owaisi UP Assembly Election 2027: AIMIM Chief Vows to Stop BJP Government, Targets Akhilesh Yadav

bhadas4india

Leave a Comment