News Bhadas 4 India
States

Kashipur and Rudrapur Swachh Survekshan 2025-26: CM Dhami Congratulates

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर शहरों ने शानदार उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। काशीपुर को उत्तराखंड में प्रथम स्थान मिला है, जबकि रुद्रपुर ने हिमालयी राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों शहरों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली और रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा सहित शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दोनों शहरों को मिले सम्मान की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड के शहरों की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत काशीपुर और रुद्रपुर को उनकी बेहतर कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शहरी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नगर निकायों में किए गए उल्लेखनीय सुधारों के लिए प्रदान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को मिला यह सम्मान जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को एक जनआंदोलन का रूप दिया है। प्रदेश सरकार भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है।

स्वच्छता हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में प्रभावी कचरा प्रबंधन, कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, आधुनिक स्वच्छता सुविधाओं का विकास और सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी को और मजबूत करना होगा। नगर निकायों को नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए, ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों की जिम्मेदारी और सहभागिता बढ़ सके।

अन्य नगर निकायों को भी काशीपुर और रुद्रपुर से सीखने की सलाह

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि प्रदेश के दूसरे नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को आपसी समन्वय, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली अपनाकर स्वच्छता के मानकों में लगातार सुधार करना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड के शहर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श उदाहरण बनेंगे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने, बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रभावी कचरा प्रबंधन और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे और सचिव नितेश झा उपस्थित रहे।

Related posts

Kerala MLA Salary Hike 2026: MLAs May Get Rs 1 Lakh Monthly, Ministers’ Allowances to Increase

bhadas4india

Delhi Pollution MCD Challan: 303 Challans Issued in Rohini Zone

bhadas4india

Delhi MCD House Ruckus: AAP, BJP and Congress Councillors Clash During Meeting

bhadas4india

Leave a Comment