News Bhadas 4 India
States

International Nature Path Cycle Yatra 2026 Concludes in Uttarakhand

सीएम धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का किया समापन, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा के सफल समापन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें और यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा लगातार 47 दिनों तक साइकिल यात्रा करना प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण है। यह यात्रा केवल लंबी दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। जनकपुर धाम और अयोध्या का संबंध हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत और रोटी-बेटी के आत्मीय रिश्तों का प्रतीक है। दोनों देशों की भौगोलिक और प्राकृतिक परिस्थितियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए दोनों देशों के बीच सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का संदेश ‘प्रकृति ही प्रभु है’ भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन की मूल भावना को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति को हमेशा पूजनीय माना गया है। प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन सुरक्षित रह सकेगा।

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP) की अवधारणा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की गुणवत्ता का आकलन विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने में उपयोगी साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान यहां की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, हिमालय, नदियों, वनों और जैव विविधता से है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए लगातार काम कर रही है। नौले-धारे, चाल-खाल, पारंपरिक जल स्रोतों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना सरकार का संकल्प है। इस दिशा में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

47 दिनों में 3,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा

कार्यक्रम में पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 2 अक्टूबर 2026 को नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई थी। 47 दिनों की इस अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा के दौरान 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई।

यात्रा के माध्यम से नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों, 25 से अधिक जिलों और 150 से अधिक गांवों तक पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश पहुंचाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का विमोचन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल और सुरक्षित बचाव अभियान जैसे महत्वपूर्ण अनुभवों पर भी चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रकृति संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ ही जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित करेंगे।

Related posts

Delhi MCD House Ruckus: AAP, BJP and Congress Councillors Clash During Meeting

bhadas4india

Mekedatu Dam Project Dispute: Tamil Nadu Congress Slams DK Shivakumar

bhadas4india

Justice Yashwant Varma Resignation: Former Judge Challenges Impeachment Proceedings

bhadas4india

Leave a Comment