News Bhadas 4 India
States

National Press Day Rudraprayag: Discussion on Press Freedom and Responsible Journalism

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर रुद्रप्रयाग में हुई गोष्ठी, प्रेस की स्वतंत्रता और जिम्मेदार पत्रकारिता पर हुई चर्चा

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय, रुद्रप्रयाग में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रेस की स्वतंत्रता, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस वर्ष गोष्ठी की थीम “शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण: मानवाधिकार, विकास और सुरक्षा के लिए प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना” रही। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए और समाज में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

गोष्ठी के दौरान पत्रकारों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रेस न केवल आम जनता की समस्याओं को सामने लाता है, बल्कि शासन-प्रशासन तक जनहित से जुड़े मुद्दों को पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम है। इसके साथ ही मानवाधिकारों के संरक्षण तथा सामाजिक और आर्थिक विकास में पत्रकारिता के योगदान पर भी विचार रखे गए।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रेस लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। पत्रकारिता समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही जनहित के मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए तथ्यों की सही जानकारी और जिम्मेदारी के साथ समाचारों का प्रकाशन एवं प्रसारण बेहद जरूरी है।

गोष्ठी में बदलते मीडिया परिदृश्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों और पत्रकारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि मीडिया को लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में ये पत्रकार रहे मौजूद

गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार बद्री नौटियाल, राजेश सेमवाल, हरेंद्र नेगी, देवेंद्र चमोली, कुलदीप राणा आजाद, भगत चौहान, रोहित डिमरी, ज्योति किमोठी, प्रकाश रावत, पंकज नेगी और रविंद्र कप्रवाण सहित जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा एवं सूचना कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Rekha Arya Someshwar Rally: Minister Gets Massive Public Support, Targets Congress

bhadas4india

CM Dhami Gairsain Assembly Session 2026: Grand Welcome for Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

bhadas4india

Uttarakhand Forest Department Budget Review: Principal Secretary Reviews CAMPA Works

bhadas4india

Leave a Comment