News Bhadas 4 India
Uttarakhand

विधानसभा चुनाव 2027 : जमीनी पकड़ मजबूत जनता का पॉप्लर चेहरा होगा भाजपा प्रत्याशी

देहरादून उत्तराखंड में भाजपा 2027 को लेकर मजबूत किलेबंदी बना रही है राज्य की 29 विधानसभा सीटों को जीत में बदल लेने का फार्मूला तैयार किया गया है वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावो में भाजपा यहाँ पर कांग्रेस से सीटों को हार गयी थी अगर राजनैतिक समीकरणों की बात करे तो उत्तराखंड की ऐसी कुछ सीट विधानसभा की है जिनको भाजपा अपने लिए मुफीद मान रही है टिकट वितरण का सही जमीनी नेता को मिल जाना भाजपा को जीत दिला सकता है कुछ सीटों पर कांग्रेस का वर्तमान विधायक रिपोर्ट कार्ड ख़राब नज़र आ रहा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में इस बार भाजपा अपने ऐसे कमजोर विधायकों का टिकट भी परिवर्तित करेगी जिनके खिलाफ अधिक नाराजगी बनी हुई है ऐसे दो दर्जन से अधिक सिटिंग विधायकों का रिपोर्ट कार्ड जनता के हिसाब से जीत की गारंटी देता नज़र नहीं आ रहा है वही राजनैतिक पहुंच के बजाएं जनता तक पहुंच वाले नेता को भाजपा अपना प्रत्याशी बनाएगी कई दावेदारी कर रहे ऐसे नेता जो राजनैतिक पहुंच का इंतज़ार कर रहे है उनको टिकट भाजपा से नहीं मिल सकता है

उत्तराखंड में नए प्रदेश प्रभारी से लेकर संघठन में नया समीकरण कैसे तैयार किया जाना है इसको लेकर आगामी दो अक्टूबर को देहरादून में भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज दो अक्तूबर से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे। दौरे में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और सातों मोर्चों की टीम के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों पर चर्चा होगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।बैठक में संगठन की जिलावार गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। दूसरे दिन, सात मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मोर्चों के स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

CM Dhami Slams Mallikarjun Kharge Over Alleged Remark on PM Modi’s Father

bhadas4india

विधानसभा चुनाव 2027: यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में सियासी जंग तेज, किस राज्य में किसकी सरकार?

bhadas4india

Seva Sankalp Abhiyan: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

bhadas4india

Leave a Comment