News Bhadas 4 India
Uttar PradeshSports

Sultanpur Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई अर्टिगा, 3 Tennis Players की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 97.500 के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे। सभी लखनऊ में टेनिस खेलकर देवरिया लौट रहे थे। बुधवार तड़के करीब 5 बजे उनकी कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग कार के अंदर फंस गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और UPEIDA की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मियों और राहगीरों की मदद से कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को पहले कुमारगंज स्थित 100 बेड के संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तीनों घायलों को अयोध्या के दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

तीन खिलाड़ियों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। तीनों देवरिया के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान आनंद यादव (23), राजू (22) और जयंतो शर्मा (30) के रूप में हुई है। जयंतो शर्मा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि अन्य घायल देवरिया के निवासी हैं।

घायल खिलाड़ी ने बताया हादसे के वक्त क्या हुआ

घायल टेनिस खिलाड़ी जयंतो शर्मा ने बताया कि सभी छह लोग पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं और लखनऊ में मैच खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे। उनके मुताबिक, यात्रा के दौरान सभी लोग सो रहे थे। उन्हें यह जानकारी नहीं हो सकी कि कार ट्रक से किस तरह टकराई।

ट्रक चालक मौके से फरार

हादसे के बाद जिस अज्ञात ट्रक से कार टकराई, उसका चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Related posts

Imran Masood Piyush Goyal Row: Congress MP Challenges BJP Over SIR

bhadas4india

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026: Get ₹25,000 for Girls, Check Eligibility and Apply Online

bhadas4india

Varanasi Rare Turtle Smuggling: GRP Recovers 24 Rare Turtles

bhadas4india

Leave a Comment